प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल मानवता के लाभ के लिए करने वाले वैश्विक नवाचारियों को सम्मानित करने के लिए टेक पुरस्कार

भारतीय परोपकारी एन.आर. नारायण मूर्ति नवंबर के समारोह में वैश्विक मानवतावादी पुरस्कार स्वीकार करेंगे

Press Release Date 
Wednesday, 26 September, 2012

 

सैन जोस, सीए--(मार्केटवायर - 26 सितंबर, 2012) - हर साल लगभग चार मिलियन नवजात शिशु अपने पहले दिन के बाद जीवित नहीं रहते - जो बस गरमाहट की कमी के कारण होता है।

दुनिया भर में कम-से-कम एक अरब लोगों की साफ़ पानी तक सीमित - या कोई पहुँच नहीं है। और जबकि लगभग आधी दुनिया की आबादी लकड़ी या अन्य बायोमास ईंधन से खाना पकाती है, भवन के भीतर खाना पकाने की आग से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण से हर साल लगभग दो लाख लोगों की समय से पहले मृत्यु हो जाती है।

"techmanitarians" में प्रवेश करें - जो एक दर्जन अंतर्राष्ट्रीय नवाचारी हैं जो इन और अन्य सतत वैश्विक चुनौतियों को खत्म करने के लिए अप्रतिम संकल्प के साथ कठिन श्रम करते हैं। उनकी महान उपलब्धियों को गुरुवार, 15 नवंबर, 2012 को सांता क्लारा कन्वेंशन सेंटर में, सिलिकन वैली के प्रमुख पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान मान्यता दी जाएगी, सांता क्लारा विश्वविद्यालय में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और समाज केंद्र के सहयोग में एप्लाइड मैटेरियल्स द्वारा प्रस्तुत टेक पुरस्कार।

"हम पुरस्कार विजेताओं द्वारा प्रौद्योगिकी के रचनात्मक इस्तेमाल के माध्यम से दुनिया को बेहतर बनाने की इच्छा और इस उद्देश्य के लिए उनकी दृढ़ता से प्रेरित हैं," टेक संग्रहालय के अध्यक्ष, टिम रिची ने कहा। "उनका जीवन और कार्य हमारे लिए चुनौती का काम करता है: क्या हमारी इच्छा है कि हमारा काम दूसरों के काम आए, और क्या हम अपनी काफी संपत्ति का इस्तेमाल बेहतर दुनिया बनाने में करने के लिए तैयार हैं?"

टेक पुरस्कार की छह में से प्रत्येक श्रेणी में इस साल दो नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे - $75,000 और $25,000: Intel पर्यावरण पुरस्कार; Microsoft शिक्षा पुरस्कार; Swanson Foundation युवा अन्वेषक पुरस्कार; Nokia स्वास्थ्य पुरस्कार; Flextronics आर्थिक विकास पुरस्कार, और स्थायी ऊर्जा पुरस्कार।

2001 में टेक पुरस्कार कार्यक्रम की स्थापना के बाद से, 257 विजेताओं को सम्मानित किया गया है। उनके अग्रणी कार्यों में शामिल हैं, भूकंप-प्रतिरोधी निर्माण प्रौद्योगिकी डिज़ाइन करना, टीकों की शीशियों के लिए गरमी के प्रति संवेदनशील लेबल बनाना ताकि सुनिश्चित हो कि बच्चों को शक्तिशाली टीकाकरण प्राप्त हो सके, सरल, कम लागत का, मोबाइल फोन-आधारित उपकरण तैयार करना जिससे सिचाई के पंप की दूर से निगरानी और संचालन हो सकता है।

"उनकी असाधारण रचनात्मकता और विश्वास के माध्यम से, इस साल के विजेता मानवता की सबसे तात्कालिक समस्याओं में से कुछ के लिए अभिनव समाधान प्रदान कर रहे हैं," एप्लाइड मैटेरियल्स के अध्यक्ष और सीईओ माइक स्पलिंटर ने कहा। "कई मायनों में, टेक पुरस्कार सिलिकन वैली की इस भावना और विश्वास को समाहित करते हैं कि प्रौद्योगिकी लोगों के जीवन में सुधार कर सकती और दुनिया को बेहतर जगह बना सकती है।"

टेक पुरस्कार के भाग के रूप में, भारतीय परोपकारी एन.आर. नारायण मूर्ति को एप्लाइड मैटेरियल्स द्वारा प्रायोजित जेम्स सी. मॉर्गन वैश्विक मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करता है जिनकी व्यापक दृष्टि और नेतृत्व ने मानवता की सबसे बड़ी चुनौतियों को कम करने में मदद की है। मूर्ति ने छह सहयोगियों के साथ तकनीक सेवाओं के विशाल संगठन इन्फोसिस की स्थापना की थी और आगे चलकर वे स्वास्थ्य-सेवा और ग्रामीण विकास के लिए भारत के सबसे प्रभावशाली अधिवक्ता बन गए।

मूर्ति ने 21 साल तक प्रथम सीईओ के रूप में काम किया और फ़िलहाल उनके पास वैश्विक प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी के ससम्मान सेवामुक्त अध्यक्ष की भूमिका है। इंफ़ोसिस ने 1996 में इंफ़ोसिस फ़ाउंडेशन की स्थापना की। इंफ़ोसिस फ़ाउंडेशन भारत में वंचित ग्रामीण समुदायों की मदद करने के लिए गैर-सरकारी संगठनों की साझेदारी में काम करता है जो पाँच पहल पर फ़ोकस कर रहा है: स्वास्थ्य-सेवा, शिक्षा, संस्कृति, बेसहारा लोगों की देखभाल और ग्रामीण विकास।

टाइम पत्रिका द्वारा सराहे गए, CNBC द्वारा सम्मानित और Ernst & Young द्वारा वर्ष के विश्व उद्यमी के रूप में प्रशंसित, मूर्ति, पिछले प्राप्तकर्ताओं के प्रभावशाली रोस्टर में शामिल हो रहे हैं जिसमें eBay के पूर्व प्रमुख और न्यायसंगत समाज के चैंपियन जेफ़ स्कोल, शिक्षा और पार-सांस्कृतिक संवाद की अधिवक्ता जॉर्डन की रानी रनिया अल अब्दुल्ला, नोबल पुरस्कार विजेता और अमेरिका के पूर्व उप-राष्ट्रपति अल गोर, Microsoft के सह-संस्थापक बिल गेट्स और एप्लाइड के पूर्व अध्यक्ष और सीईओ जेम्स सी. मॉर्गन शामिल हैं, जिन्होंने पुरस्कार की स्थापना की प्रेरणा दी थी।

टेक पुरस्कार 2012 के विजेता अफ़्रीका, भारत, दक्षिण अमेरिका और संयुक्त राज्य अमेरिका के विविध क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके काम ने दुनिया भर में कई और देशों में लोगों को प्रभावित किया है।

सिलिकन वैली में सप्ताह भर रहने के दौरान, विजेता विशेष व्यापार और मीडिया प्रशिक्षण, अग्रणी तकनीक कंपनियों और उद्यम पूँजीपतियों के साथ नेटवर्किंग, और साथ ही साथी पुरस्कार विजेताओं के अनुभवों के बारे में जानने में संलग्न रहते हैं।

अगले साल के विजेताओं के लिए आवेदन 1 नवम्बर, 2012 के शुरू से स्वीकार किए जाएँगे।

टेक पुरस्कार लॉरेट्स 2010

Intel पर्यावरण पुरस्कार

अरूप के.एच. सेनगुप्ता 
आर्सेनिक संकट को आर्थिक उद्यम में बदलना
दक्षिण-पूर्व एशिया; भारत 
http://nciia.org/node/1851

समस्या: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कंबोडिया, नेपाल, भारत, बांग्लादेश और वियतनाम में संसाधनों की दृष्टि से ग़रीब 200 मिलियन से ज़्यादा लोगों को दूषित भूजल पीने के कारण आर्सेनिक विषाक्तता का ख़तरा है।

समाधान: मानव स्वास्थ्य की रक्षा करते हुए, आर्सेनिक संकट को आर्थिक उद्यम में बदलने के लिए ग्रामीण परिवेश में संचालन में सरल उपयुक्त प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना।

प्रभाव: आर्सेनिक से प्रभावित देशों में स्कूली बच्चों सहित 200,000 से ज़्यादा लोग लाभांवित हुए हैं।

LEHR, Inc. Propane Outboard Motors
यू.एस. और कनाडा
golehr.com

समस्या: छोटे गैसोलीन इंजन अत्यधिक प्रदूषण पैदा करते हैं, और फिर भी बिजली/बैटरी के समाधान सार्वभौमिक रूप से व्यवहार्य विकल्प बनने के लिए आवश्यक कार्य-क्षमता प्रदान नहीं कर पाते।

समाधान: पेटेंट किए गए गैसीय-ईंधन इंजन जो कार्य-क्षमता में सुधार करके और स्वामित्व की लागत कम करके प्रदूषण को काफी कम/खत्म करते हैं।

प्रभाव: लॉन और बग़ीचे के लगभग 100,000 इंजन जो VOC (वाष्पशील कार्बनिक यौगिक) उत्सर्जन कम करते हुए वाष्पीय उत्सर्जन समाप्त करते हैं। समुद्री बाहरी इंजन जो मिथाइल-पारा पैदा करने वाले कणों का उत्सर्जन 96 प्रतिशत तक कम करके पानी में ईंधन का फैलाव समाप्त करते हैं।

Microsoft शिक्षा पुरस्कार

साक्षरता ब्रिज
बात करने वाली पुस्तक
अफ़्रीका
literacybridge.org

समस्या: निरक्षरता और बिजली की कमी के कारण दुनिया के सबसे गरीब एक अरब लोगों तक बुनियादी स्वास्थ्य और कृषि ज्ञान नहीं पहुंच रहा।

समाधान: स्थानीय रूप से तैयार किए गए पाठ चलाने वाला सरल और टिकाऊ, बैटरी चालित, ऑडियो कंप्यूटर जो मौखिक संस्कृतियों में लोगों की व्यावहारिक ज़रूरतें पूरी करता है।

प्रभाव: घाना के सबसे गरीब क्षेत्रों में 20,000 किसानों को 250,000 पाठ पेश किए गए हैं। किसानों ने 48 प्रतिशत ज़्यादा फ़सलें काटीं और मातृ स्वास्थ्य के 90 प्रतिशत पाठों ने स्वस्थ व्यवहार संभव किया।

TeachAIDS 
वैश्विक
teachaids.org

समस्या: शोध से पता चलता है कि दुनिया भर में 30 सालों में HIV "जागरूकता" अभियानों पर करोड़ों डॉलर खर्च करने के बावजूद, HIV का सटीक ज्ञान अभी भी ख़तरनाक ढंग से कम बना हुआ है।

समाधान: "जागरूकता" के बजाय वास्तविक "शिक्षा" पर फ़ोकस करके विश्व-व्यापी जन स्वास्थ्य समाधान की पुनः कल्पना और स्टैनफ़ोर्ड में 5+ सालों के पार-विषय शोध के बाद सबसे प्रभावी और लचीला HIV शिक्षा सॉफ़्टवेयर विकसित करना।

प्रभाव: 73 देशों में 200 से ज़्यादा संगठनों और सरकारों को अभूतपूर्व प्रभावोत्पादकता के साथ HIV शिक्षा प्रदान करना, दुनिया भर के लाखों लोगों को शिक्षित करना, और उन क्षेत्रों में नई उपलब्धि के अनुपालन शामिल करना जिनमें यौन शिक्षा पर प्रतिबंध है।

कैथरीन एम. स्वान्सन युवा नवाचारी पुरस्कार

अंगाज़ा डिज़ाइन
अफ़्रीका
angazadesign.com

समस्या: स्वच्छ ऊर्जा उत्पादों के लिए निषेधात्मक अग्रिम क़ीमतें लाखों ऑफ़-ग्रिड अफ्रीकियों को स्वास्थ्यकारी और किफ़ायती प्रकाश और बैटरी चार्जिंग तक पहुँच से रोकती हैं।

समाधान: कम लागत की, इस्तेमाल के साथ भुगतान करें की एम्बेडेड प्रौद्योगिकी जिससे ग्राहक हाथ में नगदी से ऊर्जा के इस्तेमाल के लिए पूर्व-भुगतान कर सकते हैं। सेलुलर नेटवर्क पर दूर से विनियमित और मौजूदा मोबाइल धन प्लेटफ़ॉर्म के साथ एकीकृत, ये ऊर्जा भुगतान मिट्टी के तेल के सामान्य व्यय की तुलना में सस्ते हैं।

प्रभाव: पिरामिड बाजार के आधार के 90 प्रतिशत से ज़्यादा लोगों के लिए साफ, चमकदार रोशनी और सेल फोन चार्जिंग वित्तीय रूप से पहुँच में है।

सुरक्षित जल पेरू, आर्ट सेंटर कॉलेज
पेरू

समस्या: लीमा, पेरू के बाहरी इलाक़े में झुग्गी-बस्ती, सेरो वर्डे में, 30,000 लोग चलते पानी और स्वच्छता तक पहुँच के बिना रहते हैं।

समाधान: सेरो वर्डे परिवारों के साथ डिज़ाइन और सह-रचना, समुदाय द्वारा परीक्षण किए गए और अत्यधिक ग़रीबी में रहने वाले परिवारों के साथ काम करने के लिए समर्पित लातिन अमेरिकी गैर-सरकारी संगठन, टेको द्वारा कार्यान्वित अभिनव और किफ़ायती उत्पाद।

प्रभाव: ज़िम्मेदार डिज़ाइन के माध्यम से परिवारों और समुदायों को जल संरक्षण के लिए सशक्त बनाता है, बीमारी कम करता है और सामाजिक, सांस्कृतिक, और आर्थिक परिवर्तन उत्पन्न करता है।

Nokia स्वास्थ्य पुरस्कार

BioLite
वैश्विक
Biolitestove.com

समस्या: हर साल लगभग 2 मिलियन लोग खाना पकाने की धुएँदार खुली आग की वजह से प्रदूषण से समय से पहले मर जाते हैं; यही आग दुनिया में संयुक्त रूप से सभी कारों और ट्रकों की तुलना में ब्लैक कार्बन में ज़्यादा योगदान करती है।

समाधान: BioLite होमस्टोव कम लागत का, लकड़ी जलाने वाला अत्यधिक कुशल स्टोव है जो ईंधन की जरूरत को 50 प्रतिशत तक कम करके धुएँ और हानिकारक ब्लैक कार्बन उत्सर्जन को नाटकीय रूप से कम करता है।

प्रभाव: एकल होमस्टोव छह से सात महीनों में अपनी लागत पूरी कर देता है, और हर साल 2,000 पाउंड लकड़ी की बचत करके और कॉम्पैक्ट कार के C02 उत्सर्जन को बचाकर श्वसन-संबंधी संभावित रूप से घातक रोगों की दर कम करता है।

एंब्रैस
वैश्विक
embraceglobal.org

समस्या: पूर्व-अवधि के 1.1 मिलियन बच्चे हर साल मर जाते हैं; सस्ते इलाज से इनमें से 75 प्रतिशत तक जीवित रह सकते हैं।

समाधान: कम लागत का इंफ़ैंट वार्मर जिसे ख़ास तौर से हाइपोथर्मिया से पीड़ित बच्चों की ज़रूरतें पूरी करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

प्रभाव: फ़िलहाल आठ देशों में 11 साझेदारियों के साथ वितरित किए जा रहे वार्मर से हज़ारों बच्चे प्रभावित हो सकते हैं।

Flextronics आर्थिक विकास पुरस्कार

ग्रामीण फ़ाउंडेशन यूएसए
सामुदायिक ज्ञान कार्यकर्ता
युगांडा
Grameenfoundation.org

समस्या: छोटे किसानों में अकसर कृषि के बारे में ज्ञान और जानकारी की कमी होती है।

समाधान: प्रशिक्षित बिचौलियों का नियोजन करना। सूचना और सलाह से पैदावार और मुनाफ़े में बढ़ोतरी होती है।

प्रभाव: पैदावार और मुनाफ़े में बढ़ोतरी करने के लिए 8,800 से ज़्यादा गाँवों में 65,000 किसानों के साथ काम करना

पामेला सी. रोनाल्ड, डेविड मैकिल, केनोंग झु
चावल की जलमग्नता सहिष्णुता
वैश्विक
indica.ucdavis.edu

समस्या: हमारे आधे से ज़्यादा ग्रह के लिए सबसे महत्वपूर्ण फ़सल, चावल की पैदावार बाढ़ के दौरान विनाशकारी रूप से कम हो जाती है। क्योंकि चावल विकासशील दुनिया में, प्रतिदिन $1 से कम पर जीवन बिताने वाले, अनेक लोगों के आहार का दो तिहाई प्रदान करता है, इसलिए इस घाटे का किसानों और उनके परिवारों पर विनाशकारी प्रभाव होता है।

समाधान: जलमग्नता सहिष्णुता जीन की पहचान और स्थानीय रूप से अनुकूलित क़िस्मों में जीन का सटीक प्रवेश, आधुनिक आणविक प्रजनन का इस्तेमाल करने वाले किसानों को पसंद आया है।

प्रभाव: 2011 में, एक लाख किसानों ने "सब1 चावल" उगाया, और उम्मीद है कि अगले कुछ सालों में लाखों और ऐसा करेंगे। बाढ़ के दौरान पारंपरिक क़िस्मों की तुलना में "सब1" चावल की पैदावार तीन से पाँच गुणा ज़्यादा होती है।

स्थायी ऊर्जा पुरस्कार

ईको-फ़्युल अफ़्रीका
अफ़्रीका
Ecofuelafrica.com

समस्या: युगांडा में 30 मिलियन लोगों की खाना पकाने के स्वच्छ ईंधन तक पहुँच नहीं है और 28 मिलियन गरीब किसानों की उर्वरकों तक कोई पहुँच नहीं है।

समाधान: सरल, स्थानीय रूप से तैयार की गई तकनीक जिसका इस्तेमाल स्थानीय लोग सोर्स किए गए फ़ॉर्म और नगर निगम के कचरे का खाना पकाने के स्वच्छ ईंधन और जैव उर्वरकों में बदलने में कर सकते हैं।

प्रभाव: 6000 परिवार पहले ही इस प्रौद्योगिकी से लाभ उठा रहे हैं और उम्मीद है कि 2013 के अंत तक और 10,000 लोगों तक पहुँच हो जाएगी।

सिंपा नेटवर्क
भारत
Simpanetworks.com

समस्या: भारत में 400 मिलियन लोगों, और दुनिया भर में 1.5 अरब से ज़्यादा लोगों की विश्वसनीय बिजली तक पहुँच नहीं है। 

समाधान: सरल, किफ़ायती, इस्तेमाल के साथ भुगतान करें का मूल्य-निर्धारण और ऑफ़-ग्रिड सौर ऊर्जा समाधानों के लिए मोबाइल भुगतान।

प्रभाव: 2015 तक 250,000 से ज़्यादा परिवारों की स्वच्छ ऊर्जा तक पहुँच, 6.5 मेगावाट वितरित सौर पॉवर स्थापित, 160,000 टन से ज़्यादा विस्थापित CO2।

Tech Museum of Innovation के बारे में
Tech Museum सभी उम्र और पृष्ठभूमि के लोगों के लिए व्यावहारिक प्रौद्योगिकी और विज्ञान का संग्रहालय है। सिलिकन वैली की राजधानी में स्थित यह संग्रहालय गैर-मुनाफ़ा अनुभव-संबंधी शिक्षण संसाधन है जिसे लोगों को अपने जीवन को प्रभावित करने वाली आनुप्रायोगिक प्रौद्योगिकी की खोज और अनुभव में संलग्न करने के लिए स्थापित किया गया है। Cisco द्वारा प्रस्तुत Tech Challenge जैसे कार्यक्रमों, हमारी वार्षिक टीम के युवाओं के लिए डिज़ाइन प्रतियोगिता, और एप्लाइड मैटेरियल्स द्वारा प्रस्तुत टेक पुरस्कार जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कार्यक्रमों के माध्यम से, टेक संग्रहालय सभी के भीतर नवाचारी को प्रोत्साहित करने का उद्यम करती है।

एप्लाइड मैटेरियल्स के बारे में
एप्लाइड मैटेरियल्स, इंक. (NASDAQ: AMAT) उन्नत सेमीकंडक्टर, फ़्लैट पैनल डिस्प्ले और सौर फ़ोटोवोल्टिक उत्पादों के निर्माताओं को सक्षम करने के लिए नवीन उपकरण, सेवाएँ और सॉफ़्टवेयर प्रदान करने में वैश्विक नेता है। हमारी प्रौद्योगिकी दुनिया भर में उपभोक्ताओं और कारोबारों के लिए स्मार्टफ़ोन, फ़्लैट स्क्रीन टीवी और सौर पैनल जैसे नवाचार और अधिक किफ़ायती और सुलभ बनाने में मदद करती हैं। एप्लाइड मैटेरियल्स में, हम आज के नवाचारों को कल के उद्योगों में बदलते हैं। यहाँ और ज़्यादा जानें www.appliedmaterials.com.

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और समाज केंद्र के बारे में
विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और सोसायटी के लिए केंद्र (CSTS) का मिशन मानवता की सेवा में वैश्विक नवाचार-आधारित, उद्यमशीलता में तेज़ी लाना है। अपने सिग्नेचर प्रोग्राम के माध्यम से, Global Social Benefit Incubator (GSBI™), और साथ ही Frugal Innovation Lab, research in Impact Capital, और टेक पुरस्कार के साथ सहयोग से केंद्र दुनिया भर में सामाजिक उद्यमों की क्षमता का निर्माण करने के लिए व्यापार और तकनीकी संसाधन काम में लाता है। सांता क्लारा विश्वविद्यालय में विशिष्ट केंद्र के रूप में, यह केंद्र वास्तविक-दुनिया के प्रकरण अध्ययनों, विशिष्ट पाठ्यक्रम, और शोध के अनन्य अवसरों से शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए अपने कार्यक्रमों का लाभ उठाता है, तथा ज़्यादा न्यायसंगत, मानवीय, और स्थायी दुनिया बनाने के विश्वविद्यालय के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है। ज़्यादा जानकारी यहाँ मिल सकती है www.scu.edu/socialbenefit.

Tech Awards के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, यहाँ जाएँ: http://thetechawards.thetech.org/

संपर्क

रोका मोंटेज़
निदेशक जन-संपर्क
(408) 795-6225
rmontez@thetech.org